मार्किट कमेटी की बैठक में बड़ा फैसला: अवैध गतिविधियों वाली दुकानों पर होगी जब्ती की कार्रवाई

मार्किट कमेटी की बैठक में बड़ा फैसला: अवैध गतिविधियों वाली दुकानों पर होगी जब्ती की कार्रवाई

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 8 दिसंबर। मार्किट कमेटी चेयरमेन अवतार सिंह शास्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी 19 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि नई अनाज मंडी, नई सब्जी मंडी तथा सबयार्ड बाबरपुर में अलॉट की गई उन दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी, जिनमें अवैध गतिविधियाँ संचालित पाई गई हैं। ऐसे सभी दुकानों को जब्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही, नई सब्जी मंडी में मौजूद बिजली के खंभों को प्लॉट से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि व्यापारियों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके। बैठक में यह भी बताया गया कि नई अनाज मंडी और नई सब्जी मंडी के मुख्य गेट से लेकर जीटी रोड तक सौंदर्यीकरण कार्य हेतु नगर निगम को एनओसी जारी कर दी गई है। निर्णय लिया गया कि अब मार्किट कमेटी की बैठक प्रतिमाह नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससे लंबित कार्यों की निगरानी और आवश्यक फैसले समय पर लिए जा सकें।

बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष बलवान शर्मा, मार्किट कमेटी सचिव आशा रानी, लेखाकार अनिल कुमार, सदस्य राजकिशन सैनी, चन्छ माहूजा, नरेश त्यागी, पंजाब सिंह, चर्मबीर सिंह, नरेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal