जनपद एटा में SE के आश्वासन पर बिजली विभाग में चल रहा धरना समाप्त बिना पोल के ही दे दिया जाता है कनेक्शन

जनपद एटा में SE के आश्वासन पर बिजली विभाग में चल रहा धरना समाप्त बिना पोल के ही दे दिया जाता है कनेक्शन

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

भारतीय किसान यूनियन (भानू) द्वारा बिजली विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय पर चल रहा धरना मात्र 2 घंटे में समाप्त हो गया। धरने का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर कर रहे थे। संगठन की मुख्य मांग सुनहरी नगर में बिजली के पोल लगाए बिना कनेक्शन दिए जाने को लेकर थी। किसानों ने आरोप लगाया कि बिना पोल लगाए ही उपभोक्ताओं को कनेक्शन दे दिए गए, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। धरना प्रदर्शन की सूचना पर अधीक्षण अभियंता (SE) सुभाष चंद्रा और शहरी अधिशासी अभियंता सत्यनारायण सिंह मौके पर पहुंचे। SE द्वारा समस्या का समाधान 10 दिन में करने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले पर तेजी से कार्यवाही कर पोल लगवाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

धरना समाप्त होने के बाद किसानों ने SE को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने व धरना स्थल पर मौजूद प्रमुख पदाधिकारी—

पंकज ठाकुर – जिला अध्यक्ष बीजेपी भानु

संतोष यादव – राष्ट्रीय महासचिव

जितेंद्र राघव रघु – जिला अध्यक्ष, किसान क्रांति दल

राजू ठाकुर, गुलशन ठाकुर, सोनी वशिष्ठ, लक्ष्मण ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal