मैनपुरी में 30 मिनट तक जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज की बढ़ी मुश्किलें
संवाद दाता: पंकज मिश्रा
मैनपुरी –शहर के मदार गेट इलाके में बुधवार को भारी जाम के कारण मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस करीब 30 मिनट तक फंसी रही। सड़क पर यातायात व्यवस्था बिगड़ने से स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एंबुलेंस बार-बार सायरन बजाती रही, लेकिन वाहनों की लंबी कतार के कारण रास्ता नहीं मिल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मदार गेट पर अचानक बढ़े वाहन दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग के चलते जाम लग गया। इसी दौरान मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे मरीज की हालत को लेकर परिजन चिंतित दिखे।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कर एंबुलेंस को निकाला गया।
स्थानीय लोगों ने मदार गेट पर आए दिन लगने वाले जाम पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।












