मैनपुरी में एसपी ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

मैनपुरी में एसपी ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

संवाददाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी: शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा সপ্তাহिक शुक्रवार परेड आयोजित की गई। एसपी ने परेड की सलामी ली और अनुशासन व फिटनेस को लेकर पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट बनाए रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। वहीं, अनुशासन, एकरूपता और दक्षता बढ़ाने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही भी कराई गई।

परेड समाप्त होने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही UP-112, यातायात कार्यालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा सहित विभिन्न इकाइयों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, तत्परता व जनसेवा को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें गूगल पे से भेजे गए गलत ₹10,000 लौटवाए: उदयपुर थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पीड़ित को मिली राहत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें