प्रतापगढ़ के सक्षम सिंह ने रचा इतिहास, प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतापगढ़ के सक्षम सिंह ने रचा इतिहास, प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

टीसीएस रूरल आईटी क्विज प्रतियोगिता में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्र ने लहराया परचम

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 27 अक्टूबर। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, नारायणपुर प्रतापगढ़ के कक्षा नौ के मेधावी छात्र सक्षम सिंह ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। वाराणसी स्थित बीएचयू में 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित टीसीएस रूरल आईटी क्विज प्रतियोगिता में सक्षम सिंह ने उत्तर प्रदेश के सभी जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया।प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सक्षम सिंह ने अपनी आईटी संबंधी जानकारी और सामान्य ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

सक्षम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश नारायण ने यह जानकारी देते हुए सक्षम सिंह की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

जिला सूचना कार्यालय, प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें  सीतापुर में पहली बार क्रेता सम्मेलन, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें