ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे दबकर 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे दबकर 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता -सदानंद द्विवेदी

लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के पूरे वंशी गांव में सोमवार शाम धान लादकर घर लौटते समय हुए ट्रैक्टर हादसे में 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार, युवक खेत की मेड़ पर ट्रैक्टर से लगे झटके के कारण नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे लालगंज ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें योगाभ्यास के साथ विद्यार्थियों को सिखाया डिजिटल अनुशासन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें