योगाभ्यास के साथ विद्यार्थियों को सिखाया डिजिटल अनुशासन
संवाददाता -सदानंद द्विवेदी
लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज स्थित राम अंजोर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने करीब दो घंटे तक विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में डॉ. मोहिनी राठौर ने विद्यार्थियों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगाभ्यासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है।इसक साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग तथा लंबे समय तक मोबाइल चलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें पढ़ाई, स्वास्थ्य और तकनीक के बीच संतुलन बनाए रखने की सीख दी गई।डॉ. मोहिनी राठौर ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और डिजिटल अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ लालगंज अझारा : हरिहरपुर कैलहा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ











