प्रतापगढ़ शिव कुमारी यादव बनीं सपा महिला सभा रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्ष

प्रतापगढ़ शिव कुमारी यादव बनीं सपा महिला सभा रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्ष

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

पट्टी प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में शिव कुमारी यादव को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की महिला सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा महिला सभा की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शान्ति सिंह के अनुमोदन से ग्राम जद्दूपुर (छितपालगढ़) निवासी शिव कुमारी यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिव कुमारी यादव पूर्व में अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति को महिला संगठन की गतिविधियों को गति देने और संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला सभा का संगठनात्मक विस्तार होगा और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रमों में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी।इस अवसर पर पार्टी के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। समर्थकों ने शिव कुमारी यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ उमेश द्विवेदी 4 हजार से अधिक वोटों से आगे, रामपुर खास और लालगंज में जश्न का माहौल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें