प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, प्रतापगढ़ में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को मनोचिकित्सा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस वर्ष की थीम “Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Changes” रही। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के अनुभवों को सुनना, समझना और उनके प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. देवजीत सरमा, उप-प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि यादव सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव के प्रमुख कारणों और तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लक्षणों को समझने और जरूरत पड़ने पर समय रहते विशेषज्ञों से सहायता लेने के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सामाजिक झिझक को दूर करना रहा।

ये भी पढ़ें ।  प्रतापगढ़ जनपद न्यायाधीश ने प्री-मेगा जागरूकता शिविर का किया उद्घाटन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें