प्रतापगढ़ लालगंज अझारा : हरिहरपुर कैलहा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
संवाददाता सदानंद द्विवेदी
प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के ग्रामसभा हरिहरपुर कैलहा में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते पूरे गांव में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचे।
कथा व्यास आचार्य पंडित गिरीश चंद्र मिश्रा सात दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन कथा श्रवण और प्रसाद वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य यजमान राम मिश्रा, शिव प्रसाद मिश्रा, गीता मिश्रा और देवी प्रसाद मिश्रा हैं। कथा के शुभारंभ से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ शिव कुमारी यादव बनीं सपा महिला सभा रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्ष











