प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली में अर्जुन की मौत का मामला मजिस्ट्रेटियल जांच तेज, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ

प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली में अर्जुन की मौत का मामला मजिस्ट्रेटियल जांच तेज, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पट्टी कोतवाली में अर्जुन की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटियल जांच तेज हो गई है। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के जरिए पूरे प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही अब लोगों की निगाहें जांच के निष्कर्षों पर टिकी हैं। परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आनी चाहिए और यदि किसी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है, तो उसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।फिलहाल, जांच के निष्कर्षों का इंतजार है।

ये भी पढ़ें ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे दबकर 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें