गूगल पे से भेजे गए गलत ₹10,000 लौटवाए: उदयपुर थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पीड़ित को मिली राहत

गूगल पे से भेजे गए गलत ₹10,000 लौटवाए: उदयपुर थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पीड़ित को मिली राहत

संवाददाता – अमित शुक्ला

आज दिनांक 11.10.2025 को आवेदक श्री गुड्डू पुत्र बृजमोहन सरोज, निवासी ग्राम सेमरा, थाना उदयपुर, ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उन्होंने गूगल पे के माध्यम से त्रुटिवश 10,000 रुपये श्री विजय शर्मा के खाते में भेज दिए थे, जिन्हें वापस नहीं किया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना उदयपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान किया और साइबर टीम उदयपुर की सहायता से आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पूरी राशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई।

संपूर्ण कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक उदयपुर श्री प्रदीप कुमार के निर्देशन में की गई।
उदयपुर थाना पुलिस साइबर अपराध से संबंधित मामलों में तीव्र, पारदर्शी और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें