माघ मेला तैयारियों की समीक्षा हेतु पुलिस लाइन प्रतापगढ़ आगमन पर पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज का गार्ड ऑफ ऑनर सहित भव्य स्वागत एवं सलामी
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज श्री अजय कुमार मिश्रा महोदय का पुलिस लाइन प्रतापगढ़ आगमन हुआ। आगमन पर सई कॉम्पलेक्स में पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी प्रस्तुत की गई। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के साथ सई कॉम्पलेक्स में आगामी माघ मेले-2026 को दृष्टिगत रखते हुए यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, होल्डिंग एरिया, भीड़-प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत गोष्ठी/समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मेला अवधि के दौरान जनसामान्य की सुविधा, सुरक्षा, यातायात सुगमता तथा श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता तथा क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता उपस्थित रहे।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आगामी माघ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू आयोजन हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।












