त्योहारों को देखते हुए शराब दुकानों के समय में बदलाव
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
जिले में क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर शराब की दुकानों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24, 25, 30 और 31 दिसंबर को जिले की समस्त शराब की दुकानें सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक खुली रहेंगी।
प्रशासन द्वारा यह निर्णय त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग और उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। निर्धारित समय के बाहर शराब बिक्री की अनुमति नहीं होगी और नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी के साथ शराब का सेवन करें।












