जलालपुर के पास ई-रिक्शा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन गंभीर घायल

जलालपुर के पास ई-रिक्शा हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन गंभीर घायल

सावंददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव जलालपुर के निकट एक ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार कई लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन से कुछ लोग ई-रिक्शा के माध्यम से गांव लाडपुर जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा जलालपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें 20 वर्षीय आकाश पुत्र गंगाराम निवासी मदनपुर, थाना खंदौली, जिला आगरा; 65 वर्षीय अजय पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी जफराबाद, थाना हाथरस जंक्शन; तथा 65 वर्षीय दिनेश पुत्र साहब सिंह निवासी जफराबाद, थाना हाथरस जंक्शन शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार तीनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें