दिवान नगर (कच्चा कैंप) में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज, धर्मपाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से की अहम बैठक

दिवान नगर (कच्चा कैंप) में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज, धर्मपाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से की अहम बैठक

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 14 दिसम्बर। कांग्रेस पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत दिवान नगर (कच्चा कैंप) में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट एवं पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता धर्मपाल गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती, स्थानीय जनसमस्याओं और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर धर्मपाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन की आवाज़ है और जनहित से जुड़े मुद्दों पर हमेशा मजबूती से खड़ी रही है। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। श्री गुप्ता ने दिवान नगर (कच्चा कैंप) के स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं—सड़क, जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, बिजली और रोजगार—को कांग्रेस पार्टी प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाकर ही कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और अपने सुझावों को सामने रखा। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें जनसंपर्क अभियान को और तेज़ करने तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal