घने कोहरे ने बढ़ाया हादसे का खतरा, काली नदी में जा गिरीं दो कारें।

घने कोहरे ने बढ़ाया हादसे का खतरा, काली नदी में जा गिरीं दो कारें।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जनपद में शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम होने के कारण दो कारें अनियंत्रित होकर काली नदी में जा गिरीं। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मरथरा चौकी के पास काली नदी पुल के समीप हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया गया कि अत्यधिक कोहरा और सड़क पर मौजूद तीव्र मोड़ हादसे का मुख्य कारण बना। कोहरे के कारण कार चालकों को आगे का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया, जिससे वाहन संतुलन खो बैठे और सीधे नदी में गिर गए। दुर्घटनाग्रस्त कारों में एक का नंबर UP 14 CR 5757 जबकि दूसरी कार का नंबर UP 83 DT 1760 बताया गया है।पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों कारों में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत यह रही कि किसी भी कार सवार को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने सभी यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें, गति सीमित रखें और मोड़ों व पुलों के पास विशेष सतर्कता अपनाएं, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal