जनशिकायतों में देरी बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता

जनशिकायतों में देरी बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 14 दिसंबर। जिला सचिवालय सभागार में शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनता से जुड़ी शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की वर्चुअल अध्यक्षता हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर (आईएएस) ने की।अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतें केवल फाइलें नहीं, बल्कि प्रशासन की जिम्मेदारी और जनता के विश्वास की परीक्षा हैं। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में, पारदर्शिता और ठोस कार्रवाई के साथ किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समय पर समाधान है। बैठक के उपरांत नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे अपनी शाखाओं से संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य यह है कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उनके संबंध में स्पष्ट कारण दर्ज करते हुए उन्हें निस्तारित किया जाए, किसी भी स्थिति में लंबित न छोड़ा जाए। इस दौरान एसडीएम मनदीप कुमार ने भी सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई अब अनिवार्य है। किसी भी विभाग में शिकायतों को लंबित रखना या निस्तारण में देरी करना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं होगा। जनता की समस्याओं का समय पर समाधान ही प्रशासन की वास्तविक सफलता है।

बैठक में सीईओ डॉ. किरण, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी राजबीर, पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संजय आंतिल, आरटीओ डॉ. नीरज जिंदल, जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, कोच पूनम सिंह, फिशरी अधिकारी मदन मोहन, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन करण बहल, एसडीओ सूबे सिंह, बिजली विभाग के एक्सईएन आदित्य कुंडू, संजीव शर्मा, रमेश, जोगिंदर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें