महेशगंज में संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, अपहरण के बाद हत्या का आरोप

महेशगंज में संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, अपहरण के बाद हत्या का आरोप

संवाददाता: अमित शुक्ला

महेशगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव निवासी चंद्रपाल पाल (58), जो खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, घर से खेत देखने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। तीन दिन बाद चंद्रपाल पाल गांव के ही पास खेत के समीप झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों ने पट्टीदारों पर अपहरण कर मारपीट करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते चंद्रपाल पाल को निशाना बनाया गया। सूचना मिलने पर थाना महेशगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें