एटा में सख्त यातायात अभियान: 218 वाहनों पर कार्रवाई, 2.72 लाख रुपये समन शुल्क वसूला।

एटा में सख्त यातायात अभियान: 218 वाहनों पर कार्रवाई, 2.72 लाख रुपये समन शुल्क वसूला।

संवादाता अमन अहमद।

एटा में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 218 वाहनों का चालान किया गया, जिससे 2 लाख 72 हजार रुपये का समन शुल्क वसूल कर सरकारी खजाने में जमा कराया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने भारी वाहनों, चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही सड़क हादसों से बचाव के उपाय भी बताए गए। कई वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जबकि ट्रेवल्स बस चालकों को कोहरे के मौसम को देखते हुए वाहनों में फॉग लाइट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर तथा यातायात प्रभारी अनिल कुमार वर्मा की देखरेख में चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस टीम ने वाहनों की गहन जांच की, जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, तेज और प्रेशर हॉर्न, ओवर स्पीडिंग तथा दस्तावेजों की जांच शामिल रही। इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, नाबालिग चालकों और नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रीथ एनालाइजर का भी इस्तेमाल किया गया।

अभियान के अंतर्गत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने और सड़क सुरक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया