कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज जनपद के सिढपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान प्रमोद सोलंकी (निवासी सुल्तानपुर) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिढपुरा पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal