एलोपमेंट व टीनएज समस्याओं पर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया गया सचेत

एलोपमेंट व टीनएज समस्याओं पर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया गया सचेत

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। ऑपरेशन जागृति (फेज–05) के अंतर्गत एलोपमेंट (भगाकर विवाह) एवं किशोरावस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर जनपद एटा में जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार एवं यूनिसेफ प्रतिनिधि जावेद अंसारी की संयुक्त अगुवाई में यह कार्यक्रम थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत फूलपुर में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को किशोरावस्था में होने वाले मानसिक व सामाजिक बदलावों, गलत संगत, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, प्रेम-प्रसंगों से उत्पन्न होने वाली कानूनी एवं पारिवारिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एलोपमेंट जैसी घटनाएं न केवल परिवारों को तोड़ती हैं, बल्कि युवाओं के भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। क्षेत्राधिकारी नगर ने कहा कि समय रहते सही मार्गदर्शन मिलने से किशोर-किशोरियां गलत फैसलों से बच सकते हैं। वहीं यूनिसेफ प्रतिनिधि ने बाल संरक्षण कानून, कम उम्र में विवाह के दुष्परिणाम तथा शिक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग व यूनिसेफ के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर अपराधों की रोकथाम एवं युवाओं को सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर करना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें