एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी का कैंटर बरामद

एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी का कैंटर बरामद

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, अहम दस्तावेज भी मिले

एटा। जनपद एटा में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी किए गए कैंटर वाहन सहित दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2025 को आकाश गुप्ता निवासी एटा ने थाना कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका कैंटर वाहन संख्या UP-82 BT 1329 सुबह लगभग 4 बजे अज्ञात चोरों द्वारा वाहन के कागजात सहित चोरी कर लिया गया है। इस मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 609/25, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार चेकिंग व सुरागरसी करते हुए 14 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान
(1) महबूब पुत्र भोला, निवासी मढ़न, थाना असमौली, जनपद संभल तथा
(2) भूरा पुत्र जगतपाल, निवासी वाहपुर पट्टी, थाना बहजोई, जनपद संभल (वर्तमान पता—छिजारसी कॉलोनी, सेक्टर-62, थाना सेक्टर-63, जिला गौतम बुद्ध नगर) के रूप में हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए कैंटर से संबंधित वाहन स्वामी का आधार कार्ड, बीमा पॉलिसी एवं परमिट बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों में लिप्त अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आमजन द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें