दुष्कर्म के वांछित आरोपी मनवीर सिंह गिरफ्तार, मिरहची पुलिस को बड़ी सफलता

दुष्कर्म के वांछित आरोपी मनवीर सिंह गिरफ्तार, मिरहची पुलिस को बड़ी सफलता

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती के तहत थाना मिरहची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुष्कर्म की घटना में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपद भर में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुकदमा संख्या 184/2025, धारा 70(1)/309(4)/89/123/351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त मनवीर सिंह पुत्र भगवान सिंह बघेल, निवासी ग्राम जिन्हैरा, थाना मिरहची, जिला एटा को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष मिरहची ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस सफल गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में पुलिस की सक्रियता और सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपराध से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal