भोगांव में सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी से मचा हड़कंप

भोगांव में सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी से मचा हड़कंप

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। भोगांव कस्बे के मोहल्ला चौधरी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अंदर रखे लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे चोरों के हौसले बुलंद नजर आए।बताया जा रहा है कि गृहस्वामी अपनी पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए आगरा गए हुए थे। इसी दौरान सूने मकान को देख चोरों ने मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब परिजन वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

पूरा मामला थाना भोगांव क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal