पुलिस लाइन एटा में रिक्रूट आरक्षियों को साइबर क्राइम की विशेष ट्रेनिंग

पुलिस लाइन एटा में रिक्रूट आरक्षियों को साइबर क्राइम की विशेष ट्रेनिंग

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में रिक्रूट आरक्षियों के लिए साइबर क्राइम पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में एएसपी एटा श्वेताभ पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी फ्रॉड, ओटीपी व क्यूआर कोड से होने वाली ठगी जैसे साइबर अपराधों के तरीकों और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि साइबर अपराध केवल आर्थिक नुकसान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये सामाजिक और मानसिक स्तर पर भी गंभीर प्रभाव डालते हैं। उन्होंने नागरिकों की सहायता के लिए उपलब्ध सरकारी प्लेटफॉर्म—NCRP, CEIR, TAFCOP एवं ‘चक्षु’ पोर्टल—के उपयोग और महत्व पर प्रकाश डाला। सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों का सही तरीके से संरक्षण और त्वरित कार्रवाई ही पीड़ितों को समय पर राहत दिला सकती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी रिक्रूट आरक्षियों ने साइबर अपराधों की रोकथाम तथा जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal