सड़क हादसों में चार लोग घायल
जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा प्रतापगढ़ ।महेशगंज थानाक्षेत्र के भवानी का पुरवा डीह बली गांव निवासी अशोक यादव का 36 वर्षीय बेटा अरविन्द यादव बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। नगर पंचायत कुंडा के गौसिया मस्जिद गली निवासी 16 वर्षीय सुमित सिंह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। कोतवाली के रम्मू का पुरवा गयासपुर गांव निवासी नसीम की 50 वर्षीय पत्नी रेहाना बानो अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे धनऊ गांव निवासी तूफान की 27 वर्षीय पत्नी रंजना देवी वाहन की अज्ञात टक्कर से घायल हो गई। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में इलाज को भर्ती कराया।












