खेत गए तीन दिन से लापता अधेड़ बेहोशी की हालत में झाड़ियों में मिला,इलाज के दौरान मौत

खेत गए तीन दिन से लापता अधेड़ बेहोशी की हालत में झाड़ियों में मिला,इलाज के दौरान मौत

जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज बाजार के वार्ड बहोरिकपुर निवासी एक अधेड़ घर में खेत देखने की बात कहकर निकला और तीन दिन बाद वह झाड़ियों के किनारे बेहोशी की हालत में पाया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर निवासी चंद्रपाल पुत्र स्व0 राम औतार पाल घर में खेत की रखवाली करने की बात कह कर नौ दिसंबर को घर से खेत की ओर गए थे।परंतु देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू की।काफी खोजबीन के पश्चात भी जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने महेशगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।बाद इसके 12 दिसंबर को सुबह चंद्रपाल खेत के बगल झाड़ी में बेहोश मिले।जिसके बाद परिजन घायल चंद्रपाल को लेकर एक निजी चिकित्सक के पास कुंडा ले गए।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महेशगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम होने के बाद शव के घर आने के पश्चात परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिए।जिसकी भनक लगते ही थानाध्यक्ष महेशगंज राधेश्याम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों को समझाने बुझाने लगे।तथा कार्यवाही का आश्वासन देने लगे।मृतक के पुत्र संदीप पाल ने घटना के संबंध में अपने आधा दर्जन से पट्टीदारों पर जमीनी विवाद को लेकर अपहरण और रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष महेशगंज को तहरीर दी।मामले में थानाध्यक्ष महेशगंज राधेश्याम का कहना है कि मृतक के लापता होने की सूचना पर महेशगंज थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।अन्य कोई भी शिकायत नहीं मिली है।शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।शिकायत मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

तीन बच्चों के सर से उठ गया पिता का साया

मृतक चंद्रपाल पुत्र स्व0 राम औतार पाल के दो बेटा और एक बेटी है।बड़ा बेटा संदीप पाल की शादी हो चुकी है।और वह रोजी रोटी के सिलसिले में गाजियाबाद में रहता है।दूसरा बेटा प्रदीप पाल और एक पुत्री सविता है।जो अविवाहित है।पिता की मौत के पश्चात परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया