बाल अधिकार परियोजना के तहत वार्षिक खेल उत्सव का भव्य समापन

बाल अधिकार परियोजना के तहत वार्षिक खेल उत्सव का भव्य समापन

“बच्चे देश के कर्णधार हैं, उनके सर्वांगीण विकास में खेलों की अहम भूमिका” — क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुवंशी

जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय

पट्टी: प्रतापगढ़। तरुण चेतना द्वारा संचालित बाल अधिकार परियोजना के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज, बहुता में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव का समापन रविवार को हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा, खेल भावना और अनुशासन देखते ही बन रहा था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुवंशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे देश के कर्णधार हैं। खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करती हैं।” उन्होंने बाल अधिकार परियोजना के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया।
इस अवसर पर तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने जानकारी दी कि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभागी सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे शिक्षा और खेल—दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ते रहें।
कार्यक्रम के अंत में बाल अधिकार परियोजना के कोऑर्डिनेटर अच्छे लाल बिंद ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों, अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों के अधिकारों, स्वास्थ्य और विकास को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा।
समारोह में रुर चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव, कांस्टेबल अभिनव नारायण सिंह, रोजगार सेवक लाल बहादुर वर्मा, सह निदेशक हकीम अंसारी, नाजरीन बानों, लालसा, शकुंतला, गार्गी, आरती, छाया, रिसर्च ऑफिसर श्याम शंकर शुक्ला, मनीष गुप्ता, मोहित गौतम, आर्य पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया