एटा: राष्ट्रीय जागरूक जन समिति का 39वां कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

एटा: राष्ट्रीय जागरूक जन समिति का 39वां कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जागरूक जन समिति द्वारा ठंड से राहत के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिकोहाबाद रोड स्थित क्रिस्टल फार्म में संपन्न हुआ, जहां 251 जरूरतमंद महिला-पुरुषों को गर्म कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह रहे। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है और “नर सेवा ही नारायण सेवा” का भाव समाज को आगे बढ़ाता है। उन्होंने समिति द्वारा पिछले 39 वर्षों से किए जा रहे निरंतर समाजसेवी कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, शिक्षक नेता जय सिंह वर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाजसेवा में सभी वर्गों की भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश भदौरिया ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal