फतेहपुर में आयुष्मान आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

फतेहपुर में आयुष्मान आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश

फतेहपुर, 14 दिसम्बर 2025 |

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य

डा० संजू अग्रवाल, डायरेक्टर हेल्थ (स्टेट मेला प्रभारी) एवं डा० अलका शर्मा, ऐडिशनल डायरेक्टर (नोडल एन०सी०डी० प्रोग्राम) द्वारा शनिवार को फतेहपुर जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज एवं तेलियानी में आयोजित आयुष्मान आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूर्वान्ह 11:30 बजे प्रा०स्वा०के० गोपालगंज में कुल 30 मरीज तथा अपरान्ह 01:00 बजे प्रा०स्वा०के० तेलियानी में 33 मरीज उपस्थित पाए गए। इस अवसर पर प्रा०स्वा०के० गोपालगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा० बृजेश कुमार एवं प्रा०स्वा०के० तेलियानी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा० अतुल श्रीवास्तव मौजूद रहे। डा० संजू अग्रवाल द्वारा आयुष्मान आरोग्य मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रत्येक आशा कार्यकर्ता कम से कम 5 मरीजों को मेले में लाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान औषधि वितरण कक्ष, कोल्ड चेन प्वाइंट एवं लेबर रूम का भी जायजा लिया गया।निरीक्षण के समय प्रा०स्वा०के० गोपालगंज में 2 तथा प्रा०स्वा०के० तेलियानी में 1 प्रसूता भर्ती पाई गईं। महोदया द्वारा प्रसूताओं से वार्ता की गई, जिनके द्वारा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नवजात शिशुओं को हेपेटाइटिस-बी, विटामिन-के एवं बीसीजी का टीकाकरण शत-प्रतिशत किया जाए। वहीं डा० अलका शर्मा ने एन०सी०डी० (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी मरीजों की बीपी एवं शुगर जांच अनिवार्य रूप से की जाए। इसके लिए अलग काउंटर स्थापित करने, हाई बीपी एवं शुगर पाए जाने वाले मरीजों को शत-प्रतिशत दवा उपलब्ध कराने तथा नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे सभी मरीजों का विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में प्रा०स्वा०के० गोपालगंज में डा० जयंत (आयुष चिकित्सक), अजय (डाटा एंट्री ऑपरेटर), पुष्पेन्द्र (डाटा एंट्री ऑपरेटर), अंजू (एसटीएस), गुलाब (एचएस), आदित्य बीएचडब्लू, रवि बीएचडब्लू एवं हिमांशू बीएचडब्लू अनुपस्थित पाए गए। वहीं प्रा०स्वा०के० तेलियानी में शिवांश बीएचडब्लू अनुपस्थित मिले।

महोदया द्वारा सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया