घने कोहरे ने बढ़ाया खतरा, एटा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन सड़क हादसे

घने कोहरे ने बढ़ाया खतरा, एटा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में

तीन सड़क हादसे

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा जनपद में सुबह घने कोहरे का कहर देखने को मिला। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसके चलते अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन सड़क हादसे हो गए। इन हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुराव के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हिंदुस्तान लीवर के पास हुई। यहां एक वैगनार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। तीसरी घटना थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ख्याली के पास की है, जहां एक वैगनार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने लोगों से घने कोहरे में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें