शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का आक्रोश, डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का आक्रोश, डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

जनपद मैनपुरी के तहसील भोगांव क्षेत्र के गांव शिवपुर और जसवंतपुर में खुले शराब के ठेके को बंद कराने के लिए गांव की महिलाओं और बालिकाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और जिलाधिकारी मैनपुरी के नाम ज्ञापन सौंपकर शराब के ठेके को तत्काल बंद कराए जाने की मांग की। महिलाओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि दूसरे गांव का शराब का ठेका उनके गांव शिवपुर में खोल दिया गया है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। ठेके के कारण बाहरी शराबी गांव में आ-जा रहे हैं और महिलाओं व बालिकाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे उनका घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। गांव की महिला शिमला देवी ने बताया कि यह शराब का ठेका मूल रूप से अपूर्वपुर गांव का है, जिसे गलत तरीके से शिवपुर में खोल दिया गया है। उन्होंने मांग की कि ठेके को तुरंत गांव से हटाकर अपूर्वपुर में स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांव की शांति और सुरक्षा बनी रह सके। वहीं धरने में शामिल मीरा देवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द ठेके को बंद नहीं कराया गया तो महिलाएं अपने आंदोलन को और तेज करेंगी। उन्होंने कहा कि अभी सभी महिलाएं कानून के दायरे में रहकर विरोध कर रही हैं, लेकिन यदि प्रशासन ने अनदेखी की तो उन्हें मजबूरन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

महिलाओं और बालिकाओं के ज्ञापन को प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल गांव की महिलाओं को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया