जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस कार्यालय में फरियादियों की सुनी गई फरियाद
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और पीड़ित को शीघ्र न्याय मिले।
एसएसपी ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन को यह संदेश दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिससे जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ ही पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ।












