स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा, मांधाता पीएचसी केन्द्र का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
(यूपी) जनपद/ प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता बाजार नगर पंचायत के अंतर्गत मांधाता पीएचसी का स्वस्थ्य विभाग से आकस्मिक जांच टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि
अंबेडकर नगर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार तीन दिन आने वाले सभी सीएचसी पीएचसी आरोग्य मंदिर एवं उपकेंद्र विविध की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आज वापस लौट गई। इसके साथ ही टीम ने 24 सेंटर पर जांच की। इसके अलावा अंबेडकर नगर की टीम ने अधीक्षक पीएचसी मांधाता अभिषेक सिंह (सेंगर) की पीठ थपथपाई। साथ ही जांच टीम ने जमकर सराहना की,टीम के द्वारा केंद्र पर कुछ मरीजों से भी स्वास्थ्य संबंधित टीमों ने बात चीत कर एकदम संतुष्ट हुईं । इसके अलावा मिली जानकारी अनुसार टीम के द्वारा बताया गया मानक के अनुसार कार्य हो रहा है सभी डॉक्टर स्टाफ सभी उपस्थित रहे सभी प्रकार की दवा जांच उपलब्ध है, वार्ड में की जांच ओपीडी ,डिलीवरी रूम, आदि की उत्तम व्यवस्था पाईं गई मरीज को बैठने के लिए भी उत्तम व्यवस्थाएं पाई गई।












