अवैध गांजा,दो असलहे समेत अभियुक्त गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत बाघराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध गांजा,दो असलहे समेत अभियुक्त गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत बाघराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा:प्रतापगढ़ बाघराय पुलिस थानाध्यक्ष श्रवण कुमार के कुशल नेतृत्व में बाघराय पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए बाघराय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जमलामऊ निवासी अभियुक्त रामनारायण मिश्रा उर्फ जुग्गी 50 वर्ष को एक किलो एक सौ बीस ग्राम अवैध गांजे,एक अदद रिवॉल्वर 32 बोर मय 10 अदद जिंदा कारतूस, व एक अदद दो नाली बंदूक मय 14 जिंदा कारतूस के साथ जमलामऊ घर के पास से गिरफ्तार किया गया।ज्ञात हो कि गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना बाघराय पर हत्या,लूट,हत्या का प्रयास,गैंगस्टर एक्ट,धोखाधड़ी, एस सी एस टी एक्ट,आर्म्स एक्ट,जैसे लगभग 20 मामले पूर्व से दर्ज हैं।बताते चलें कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामदगी के क्रम में 8/20 एन डी पी एस एक्ट व 3/25/30 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई।उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार के अतिरिक्त उप नि0 अमित द्विवेदी,मय हमराह, उप नि0 प्रमोद कुमार यादव, उप नि0 देवेंद्र पाठक,का0 अंशु प्रजापति,शामिल रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया