डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होगे आज प्रयागराज में सर्किट हाउस पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के बाद विजय दिवस समारोह में कल होंगे शामिल
संवाददाता आलोक मिश्रा की रिपोर्ट
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार शाम 5 बजे प्रयागराज पहुंच रहे हैं
वह कौशांबी दौरे के बाद हेलीकाप्टर से प्रयागराज पुलिस लाइन पहुंचेंगे इसके बाद सर्किट हाउस जाएंगे जहां शाम पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे
प्रयागराज में उनका रात्रि प्रवास रहेगा
कौशांबी में वह मां शीतला माता धाम मंदिर में दर्शन पूजन के बाद कौशांबी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
इसके बाद प्रयागराज पुलिस लाइन पहुंचेंगे
मंगलवार को भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज में आयोजित विजय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे इसी दौरान वह कार्यक्रम में उपस्थित होंगे और वंदे मातरम गाना कार्यक्रम भी उनकी उपस्थिति में होगा












