आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दर्ज अभियोग से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दर्ज अभियोग से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार

जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय

बाघराय:प्रतापगढ़। बाघराय थानाध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में बाघराय पुलिस ने आत्म हत्या के लिए उकसाने से संबंधित बाघराय थाने पर दर्ज अभियोग में वांछित अभियुक्त प्रतीक शुक्ला उर्फ अनुज शुक्ला निवासी पूरे डीह थाना हथिगवां 24 वर्ष को बाघराय पुलिस ने छेऊंगा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। बताते चलें कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना बाघराय निवासी वादी की तहरीर पर विगत 30/09/2025 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाबत मोबाइल से प्राप्त वीडियो व साक्ष्यों से आरोपी द्वारा विवाह का झांसा देकर धन लेना,बाद में विवाह से इनकार करना,धमकी देना, व मानसिक उत्पीड़न करना प्रकाश में आया।जिससे क्षुब्ध होकर मृतका द्वारा आत्महत्या किए जाने के संबंध में थाना बाघराय पर भारतीय न्याय संहिता की धारा में अभियोग पंजीकृत था।उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप नि0 प्रमोद कुमार यादव, मय हमराह का0 सचिन ठैनुआ शामिल रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal