कटरा गुलाब सिंह में मूल भूत स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हुआ सामूहिक सामाजिक सत्याग्रह

कटरा गुलाब सिंह में मूल भूत स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हुआ सामूहिक सामाजिक सत्याग्रह

सत्याग्रहियो नें सामूहिक रूप से कटरा गुलाब सिंह में ट्रामा सेंटर व मांधाता में सीएचसी बनाने की सरकार से लगाई गुहार

जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय

सत्याग्रह का प्रारंभिक असर- 3 दर्जन आशा, 1 दर्जन नर्स, फर्मासिस्ट डाक्टर सुबह से शाम तक अस्प्ताल में देते रहे सेवाएं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अस्पताल की दशा बदलने मे अपने सहयोग का लिया संकल्प अंग्रेजो के समय राजा की मदद से बने अस्पताल की वर्षो से नही ली गई सुध सत्याग्रह के समापन पर पहुँचे विधायक जीत लाल ने कहा सरकार समाज के साथ सत्याग्रहियों की माँग को स्वीकार करते हुए अबिलम्ब प्रस्ताव तैयार करने का लिया निर्णय

कटरा गुलाब सिंह नागरिक विकास परिषद का हुआ गठन

प्रतापगढ़। कटरा गुलाब सिंह में मूल भूत स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सामूहिक सामाजिक सत्याग्रह का आयोजन सरदार पटेल तिराहा पर भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के बैनर तले किया गया। सत्याग्रहियो नें दिन भर बारी बारी से अस्पताल की प्राचीन अच्छी दशा व आज की बदहाल स्थित पर चर्चा किया। सामूहिक रूप से कटरा गुलाब सिंह में ट्रामा सेंटर तथा मांधाता में सीएचसी बनाने की सरकार व जिला प्रशासन से गुहार लगाई। निर्णय लिया गया की एक सप्ताह तक हम लोग जन प्रतिनिधियों के माध्यम से इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव आदि भिजवाये जायेंगे। वहीं अंत में विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल ने सत्याग्रह के समापन पर पहुँच कर सत्याग्रहियों को आश्वस्त किया कि कटरा गुलाब सिंह को ट्रामा सेंटर व मान्धाता पी एच सी को सी एच सी का प्रस्ताव अति शीघ् करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर भी यहाँ की मूल भूत स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ साथ बेहतर सुव्यवस्था किया जायेगा।सत्याग्रह अपने निर्धारित समय से आधा घंटा बिलम्ब से प्रारंभ हुई। सत्याग्रह का संयोजन सामाजिक नेता लाल जी सिंह, आर टी आई कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र, व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ अमर बहादुर सिंह, कवि व पत्रकार डॉ अशोक अग्रहरि तथा पत्रकार डॉ बच्चा लाल पटेल ने भय हरण नाथ धाम के महासचिव समाज शेखर के मार्गदर्शन में किया गया। सत्याग्रह का प्रारंभिक असर स्पष्ट देखने को मिला कि अक्सर जिस अस्पताल कटरा गुलाब सिंह में कोई नही मिलता था वहाँ रविवार को भी 3 दर्जन आशा, 1 दर्जन नर्स, फर्मासिस्ट डाक्टर सुबह से शाम तक अस्प्ताल में अपनी सक्रिय सेवाएं देते रहे । आम दिनों की अपेक्षा साफ सफाई आदि की दशा मे भी सुधार दिखा। अस्पताल में सुबह से ही सेवा दे रहे ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व पीएचसी छितपालगढ़ के प्रभारी चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अस्पताल की दशा बदलने मे अपने सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि कटरा गुलाब सिंह तरौल के राजा बाबू गुलाब सिंह के द्वारा बसाई गई है. बुजुर्गो ने बताया कि 1938 में अंग्रेजो के समय राजा की मदद से यह अस्पताल बना था। बहुत अच्छी व्यवस्था थी। धीरे धीरे वर्षो से इसकी सुध स्थानीय जिम्मेदार लोग लेना कम कर दिये। इस अहम मुद्दे पर ज़न प्रतिनिधि भी उदासीन हो गए। 1970 के दशक में स्थानीय समाज का नेतृत्व किये देश के प्रमुख सामाजिक चिंतक डॉ चंद्र शेखर प्राण , शिक्षक नेता बिनोद सिंह, हौसला ओझा, राम जी शुक्ल, आत्म प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने अस्पताल की दशा सुधारने हेतु सतत संगठित सहयोग का भरोसा दिलाते हुए इस कार्य को क्षेत्र का प्राथमिक व महत्वपूर्ण कार्य बताया। लोगो ने सरकार के सभी कार्यो की सराहना करते हुए यहाँ की माँग को प्राथमिकता पर पूर्ण किये जाने की अपेक्षा की है।
कटरा गुलाब सिंह नागरिक परिषद” का गठन
इस अवसर पर बेहतर स्वास्थ्य सुबिधा सहित नगर पंचायत क्षेत्र में मूल भूत नागरिक समस्याओं के समाधान हेतु कटरा गुलाब सिंह नागरिक विकास परिषद का गठन सर्वसम्मति से महासचिव समाज शेखर की देखरेख व मार्गदर्शन में सार्वजनिक रूप से हुआ। जिसमे अध्यक्ष के रूप में लाल जी सिंह को जिम्मेदारी मिली है। वहीं उपाध्यक्ष संगठन के रूप में इंद्रेश प्रताप सिंह को तथा उपाध्यक्ष कार्यक्रम के रूप में दीपक जायसवाल को चुना गया। महामंत्री के रूप में राजीव नयन मिश्र पर समाज ने भरोसा जताया। वहीं मंत्री कार्यक्रम राहुल गौतम व मन्त्री संगठन पीयूष शुक्ल शास्त्री को चुना गया है। उप मंत्री कार्यक्रम रमेश अग्रहरि व उप मन्त्री संगठन के रूप में मनीराम पटेल को जिम्मेदारी दी गई । कोषाध्यक्ष के रूप में कमलेश वैश्य व सह कोषाध्यक्ष के रूप में बच्चा लाल पटेल को चुना गया है। आडीटर/ उत्प्रेरक के रूप में डॉ अमर बहादुर सिंह को जिम्मेदारी दी गई। इस कार्य समिति के संरक्षण हेतु एक संरक्षक व मार्गदर्शन मंडल का गठन हुआ। जिसमे देवी प्रसाद मिश्र, छोटे लाल पटेल, बबन सिंह, दिनेश अग्रहरि, शैलेंद्र अग्रहरि, जग नारायण सेठ, उमेश महाजन, घनश्याम गिरी, घनश्याम अग्रहरि , प्रेम चंद्र मल्हू, मो फरहीम, डॉ लाल चंद्र जौहर, नरेंद्र प्रताप सिंह, राम चंद्र गौतम तथा धर्म चंद्र कौशल को चुना गया। चौकी प्रभारी कटरा गुलाब सिंह व प्रभारी थाना जेठवारा, अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी पंचायत कटरा गुलाब सिंह तथा महासचिव भयहरण नाथ धाम को पदेन संरक्षक तय किया गया।

अंत में विधायक जीत लाल पटेल तथा सत्याग्रह में उपस्थित सभी नागरिकों द्वारा नव गठित “कटरा गुलाब सिंह नागरिक परिषद” के पदधिकारियों को बधाई दी गई। सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अस्पताल सहित सभी मुद्दों पर आवश्यक कदम उठाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों, व्यापारियों, किसानो और छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त किया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया