दिव्यांग क्रिकेट में हरियाणा का परचम, अनिल छोक्कर समेत तीन खिलाड़ियों का इंडिया सीनियर/इंडिया ए में चयन

दिव्यांग क्रिकेट में हरियाणा का परचम, अनिल छोक्कर समेत तीन खिलाड़ियों का इंडिया सीनियर/इंडिया ए में चयन

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा

फिजिकली डिसेबिलिटी क्रिकेट सीरीज में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पानीपत के अनिल छोक्कर का चयन इंडिया सीनियर टीम में किया गया है। यह सीरीज 16 से 18 दिसंबर के बीच इंडिया ए और इंडिया सीनियर टीमों के बीच खेली जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की ओर से किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित सीरीज के लिए हरियाणा से कुल तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें

सनी गोयत – जींद

अनिल छोक्कर – पानीपत

संतोष कुमार – फरीदाबाद
शामिल हैं।

दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के महासचिव रवि चौहान ने बताया कि यह पहली बार है जब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से फिजिकली डिसेबिलिटी क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इससे दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा के तीनों खिलाड़ी इंडिया ए या इंडिया सीनियर टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के क्रिकेट कोच भीम सिंह से भी बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा लगातार देश को अच्छे खिलाड़ी देने की दिशा में काम कर रहा है और आगे भी प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने का प्रयास जारी रहेगा।

हरियाणा के इन खिलाड़ियों के चयन से प्रदेश में दिव्यांग क्रिकेट को नई पहचान और प्रेरणा मिली है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal