राज्य युवा महोत्सव में चमके पानीपत के युवा कलाकार, उपायुक्त ने किया सम्मानित

राज्य युवा महोत्सव में चमके पानीपत के युवा कलाकार, उपायुक्त ने किया सम्मानित

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 15 दिसंबर। जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में सोमवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने राज्य युवा महोत्सव–2025 में लोक संगीत वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि राज्य युवा महोत्सव जैसे मंच युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। लोक संगीत और कला के क्षेत्र में युवाओं की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, जो यह दर्शाती है कि हमारे युवा किसी भी स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। उपायुक्त ने कहा कि आज का युवा ही कल का नेतृत्वकर्ता है। ‘विकसित युवा–विकसित भारत’ की संकल्पना तभी साकार हो सकती है, जब युवाओं को रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलें। ऐसे आयोजनों से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें सकारात्मक सोच का विकास होता है। डॉ. दहिया ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि ये होनहार युवा आने वाले समय में न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग युवाओं की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

इस दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे शिक्षकों, प्रशिक्षकों और संस्थान प्रमुखों का निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। कार्यक्रम में आईआईटी प्राचार्य डॉ. कृष्ण, निरीक्षक राजेंद्र, इंस्ट्रक्टर कुलबीर, जीआई रविंदर तथा प्रोमिला मैडम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया