सीएम विंडो शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: उपायुक्त

सीएम विंडो शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: उपायुक्त

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 15 दिसंबर। सीएम विंडो पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण को लेकर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सीएम विंडो पर दर्ज हर शिकायत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इनके समाधान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उपायुक्त डॉ. दहिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का समाधान केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वे सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे सभी तहसीलदारों को फोन के माध्यम से सूचित कर अगली समीक्षा बैठक से पहले लंबित सभी शिकायतों का समाधान करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में हो रही देरी के कारणों की भी समीक्षा की और भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एसडीएम मनदीप कुमार ने अधिकारियों को समय रहते एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को ओवरड्यू होने का इंतजार किए बिना तय समय सीमा में निस्तारित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है।

बैठक में सीईओ डॉ. किरण, स्पेशल ऑफिसर प्रदीप कुमार (एचसीएच), सीएमओ विजय मलिक, डीआरओ कनब लाकड़ा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, तहसीलदार सौरभ शर्मा, नरेंद्र दलाल, जीएम रोडवेज विक्रम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें