समाधान शिविर में 29 शिकायतों पर जन सुनवाई, त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के सख्त निर्देश

समाधान शिविर में 29 शिकायतों पर जन सुनवाई, त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के सख्त निर्देश

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 15 दिसंबर। जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में दर्ज शिकायतों पर जन सुनवाई के दौरान उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही, टालमटोल या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को समाधान की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन किया जाए। एसडीएम मनदीप कुमार ने जन शिकायतों पर सुनवाई करते हुए कहा कि समाधान शिविर सरकार और आमजन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी है। प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में और पूरी पारदर्शिता के साथ हो, ताकि जनता का प्रशासन पर भरोसा बना रहे। नगर निगम के स्पेशल सेनिटेशन ऑफिसर प्रदीप ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन की जिम्मेदारी है। अधिकारियों को चाहिए कि शिकायतों को गंभीरता से लें और निस्तारण में अनावश्यक देरी न करें। सीईओ डॉ. किरण ने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर विभागीय समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। समाधान ऐसा होना चाहिए जो स्थायी और संतोषजनक हो, ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय पुलिस की प्राथमिकता है।डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर मौके पर समाधान सुनिश्चित करें। समाधान शिविर में सोमवार को विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 29 शिकायतें दर्ज की गईं। उपायुक्त डॉ. दहिया ने सभी संबंधित अधिकारियों को मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में प्रार्थी बलवंत ने हैप्पी कार्ड बनवाने, सुदेश वासी डाहर ने विधवा पेंशन, सुदर्शन वासी बबैल ने गली से अवैध कब्जा हटवाने, यशपाल ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, सतीश एमपीएचएस ने तृतीय एसीपी के करियर लाभ तथा समीक्षा वासी भंडारी ने मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया।

इस अवसर पर सीएमओ विजय मलिक, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, डीएसओ धरेंद्र हुड्डा, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता साबित पन्नू, सीडीओ सूबे सिंह, सहायक रोजगार अधिकारी विनीता, एसडीओ पशुपालन श्री भगवान, जीएम रोडवेज विक्रम, डीपीओ परमिंदर कौर, सहायक रजिस्ट्रार संदीप सहित पुलिस कंप्लेंड अधिकारी महेश त्यागी, संजीव शर्मा, जोगिंदर, रमेश एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया