श्री धाम अयोध्या स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत एवं प्रतापगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का ब्रह्मलीन होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
संवाददाता अमित शुक्ला
उनके देवलोकगमन से आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल अनुयायियों को इस अपार दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें, यही प्रार्थना है । पूर्व सांसद राम विलास वेदांती का पार्थिव शरीर पहुंचा प्रतापगढ़, राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डॉ. राम विशाल वेदांती पूर्व सांसद का हुआ निधन,
मध्यप्रदेश के पैतृक आवास रीवाँ जनपद में हुआ निधन,
पार्थिव शरीर प्रतापगढ़ से ले जाया गया अयोध्या,
मंगलवार सुबह 10 बजे सन्त परम्परा के अनुसार किया जाएगा अंतिम संस्कार, अयोध्या ले जाते समय भाजपा नेताओं ने किया अंतिम दर्शन व माल्यार्पण।












