जनपद एटा में योगासन प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। आयोजित योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अनुशासन, संतुलन एवं शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 45 बालक एवं 30 बालिकाओं ने भाग लिया। आर्टिस्टिक ग्रुप सब-जूनियर बालिका वर्ग में प्राची, पूजा, निशा, कशिश व देवांशी विजेता तथा भूरी, निशा, कृष्णा, नन्दनी व अनुपम उपविजेता रहीं। आर्टिस्टिक ग्रुप सब-जूनियर बालक वर्ग में देव प्रताप सिंह, फरहान, रूपेष, आलोक व शतीस विजेता तथा उमेश, सागर, यश, दीपेन्द्र व कुलदीप उपविजेता रहे। आर्टिस्टिक पेयर सब-जूनियर बालिका वर्ग में गुल्शन व सुधा विजेता तथा प्राची व नैन्सी उपविजेता रहीं। आर्टिस्टिक पेयर सब-जूनियर बालक वर्ग में उमेश व सागर विजेता तथा आलोक कुमार व सतीश बघेल उपविजेता रहे। आर्टिस्टिक पेयर जूनियर बालिका वर्ग में काकुल व निधि विजेता तथा श्वेता व रिधि उपविजेता रहीं। आर्टिस्टिक पेयर जूनियर बालक वर्ग में आयुष व दीपांश विजेता तथा अखिल व रोशन उपविजेता रहे। आर्टिस्टिक पेयर सीनियर पुरुष वर्ग में सुमित व अर्जुन विजेता तथा विजय व सत्यम उपविजेता रहे, जबकि आर्टिस्टिक पेयर सीनियर महिला वर्ग में अंजली व रजनी विजेता तथा पूनम व सपना उपविजेता रहीं। ट्रेडीशनल सीनियर महिला वर्ग में अंजली प्रथम, रजनी द्वितीय एवं मुस्कान तृतीय रहीं। ट्रेडीशनल सीनियर पुरुष वर्ग में सुमित प्रथम, अर्जुन द्वितीय एवं तरुण तृतीय स्थान पर रहे।ट्रेडीशनल जूनियर बालिका वर्ग में सुधा प्रथम, काकुल द्वितीय एवं निधि तृतीय रहीं। ट्रेडीशनल जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम, आयुष द्वितीय एवं रोहित तृतीय रहे। ट्रेडीशनल सब-जूनियर बालक वर्ग में उमेश प्रथम, सागर द्वितीय एवं सतीश तृतीय रहे। ट्रेडीशनल सब-जूनियर बालिका वर्ग में गुल्शन प्रथम, नैन्सी द्वितीय एवं सुधा तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका देवेश पाल सिंह (सचिव, जिला योगासन), अनिल कुमार, कु. मोनिका, दिव्या यादव एवं दृष्टि चौहान द्वारा निभाई गई।












