एससी व ओबीसी छात्रों के लिए राहत की खबर, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन शुरू 28 फरवरी 2026 तक एनएसपी पोर्टल पर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

एससी व ओबीसी छात्रों के लिए राहत की खबर, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन शुरू 28 फरवरी 2026 तक एनएसपी पोर्टल पर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 17 दिसंबर। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के छात्र लाभान्वित होकर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जनजाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग, हरियाणा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति के छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जनजाति (डीएनटी) के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (पीएम यशस्वी घटक-2) के अंतर्गत एनएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। जिला कल्याण अधिकारी जयपान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएमएस-एससी योजना के लिए छात्र का अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना आवश्यक है, जबकि पीएम यशस्वी घटक-2 योजना के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति (डीएनटी) वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता की एक अन्य शर्त यह है कि छात्र हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी हो।

उन्होंने बताया कि पात्र छात्र शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एनएसपी पोर्टल https://scholarships.gov.in पर 28 फरवरी 2026 तक फ्रेश आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanascbc.gov.in पर उपलब्ध है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें