मेक्स पिकअप की टक्कर से बवाल, कार सवारों ने चालक को पीटा

मेक्स पिकअप की टक्कर से बवाल, कार सवारों ने चालक को पीटा

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मेक्स पिकअप वाहन की कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार सवार युवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने पिकअप चालक के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना के चलते जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अराजक स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मेक्स पिकअप चालक और कार सवारों के बीच हुई मारपीट के पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने यातायात को सुचारु करा दिया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal