पिलखतरा गांव में हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन, 24 घंटे में तीन गिरफ्तार

पिलखतरा गांव में हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन, 24 घंटे में तीन गिरफ्तार

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

जलेसर (एटा)। जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिलखतरा में मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को खंडित किए जाने की घटना का पुलिस ने त्वरित और सफल अनावरण कर लिया है। धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली इस घटना के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी नारायण मन्नत पूरी न होने से नाराज था। इसी नाराजगी के चलते उसने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर मंदिर में तोड़फोड़ की और हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और जांच शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जलेसर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।

पूरा मामला जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखतरा से जुड़ा हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें