हाथरस में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाथरस में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस में बाल विवाह मुक्त भारत की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग, हाथरस द्वारा पीबीएएस इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बाल विवाह निषेध से संबंधित 100 दिवसीय विशेष अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा जन-जन को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके कानूनी पहलुओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के चरित्र से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने बाल विवाह को समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप बताते हुए कहा कि बालिकाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना आवश्यक है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके और वे देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तत्काल महिला कल्याण विभाग या पुलिस को सूचित करें। कार्यक्रम में यूनिसेफ के राज्य सलाहकार इमरान सैयद ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उनके संबोधन से छात्र-छात्राओं में बाल विवाह रोकने के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न हुई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया तथा बाल विवाह विषय पर नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। इसके साथ ही पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने कम उम्र में होने वाले विवाह के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रेनू गौड़ ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला के साथ प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण विभाग की डीएमसी मोनिका दीक्षित ने किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर मनीषा भारद्वाज, संरक्षण अधिकारी विमल शर्मा, कनिष्ठ सहायक आसिफ खान, जेंडर स्पेशलिस्ट सीमा, आउटरीच कार्यकर्ता बंटी, कैलाश, मोहित सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें