सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) प्रतापगढ़ द्वारा की गई जनसुनवाई-
संवाददाता अमित शुक्ला
आज दिनांक 20.12.2025 को तहसील कुण्डा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय के द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता, सहित अन्य राजस्व संबंधित विभागीय अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए।अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, कृषि, जल निगम, आपूर्ति, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाना और सरकारी सेवाओं को जनहित के अनुरूप प्रदान करना है।












